नैनीताल: बढ़ते संक्रमण का उछाल देख जिला प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू
नैनीताल, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल सहित जिले के कई अन्य नगरों में कोरोना की रोकथाम के लिए कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। यह कर्फ्यू कल दिनाक 01 मई को सांय 7 बजे से लागू हो जाएगा। आज जारी आदेशों …
नैनीताल, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल सहित जिले के कई अन्य नगरों में कोरोना की रोकथाम के लिए कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। यह कर्फ्यू कल दिनाक 01 मई को सांय 7 बजे से लागू हो जाएगा।
आज जारी आदेशों में हल्द्वानी नगर निगम , लालकुआं तथा रामनगर के साथ ही नैनीताल , भवाली एवं भीमताल , हल्द्वानी का ग्रामीण क्षेत्र , चोरगलिया मुख्य बाजार, पीरुमदारा मुख्य बाजार , लाकुआं का ग्रामीण क्षेत्र , कालाढूंगी , गरमपानी एवं खैरना मुख्य बाजार , बेतालघाट मुख्य बाजार से ब्लॉक क्षेत्र तक , धारी भटेलिया मुख्य बाजार तक के क्षेत्र में 01 मई को सांय 7 बजे से अग्रिम आदेशों तक कोरोना कर्फ्यू को लागू किया गया है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें आदेश-
