बनबसा: कोरोना का कहर जारी, 17 लोग और हुए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। बनबसा के नोडल अधिकारी डाॅ.उमर ने बताया कि जगबूढ़ा पुल पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी प्रत्येक आने-जाने वाले की कोरोना जांच कर रहे …

बनबसा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।

बनबसा के नोडल अधिकारी डाॅ.उमर ने बताया कि जगबूढ़ा पुल पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी प्रत्येक आने-जाने वाले की कोरोना जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को 398 की आरटी-पीसीआर जाच कर रिपोर्ट भेजी गई, जबकि पूर्व की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
इसके अलावा शुक्रवार को 12 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें 2 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।

संबंधित समाचार