आज का राशिफल | 01 मई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज अपने आदर्शों को धन की तुलना में अधिक महत्व देंगे। परिवार जनों के साथ किसी छोटे विवाह कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। प्रणय जीवन में सुख की अनुभूति होगी। सन्तान की शिक्षा और योग्यता से काफी प्रभावित रहेंगे। वृष राशि आज आपकी जॉब में परेशानी की स्थिति निर्मित होगी। धन खो …

मेष राशि

आज अपने आदर्शों को धन की तुलना में अधिक महत्व देंगे। परिवार जनों के साथ किसी छोटे विवाह कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। प्रणय जीवन में सुख की अनुभूति होगी। सन्तान की शिक्षा और योग्यता से काफी प्रभावित रहेंगे।

वृष राशि

आज आपकी जॉब में परेशानी की स्थिति निर्मित होगी। धन खो जाने की आशंका है। अपनी कमियों को दूसरों के सामने प्रकट न होने दें। त्वरित निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि

आज व्यवसाय में नई तकनीक के कारण आपको लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहेंगे। दोपहर के बाद कोई रुका हुआ सरकारी काम हो सकता है। किसी मित्र के जरिये आपको धन लाभ हो सकता है। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि

आज आपके सभी काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये जबरदस्त दिन रहने वाला है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी सफलता की राह में दूसरों को रोड़ा न अटकानें दें।

सिंह राशि

आज छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। घर के सभी लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आप प्रार्थना और पूजा-पाठ में समय लगा सकते हैं। मित्र और सहकर्मी आपकी सहायता भी करेंगे।

कन्या राशि

आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। दिन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहेगा। पुरुष जातक महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों पर अधिक रोकटोक न लगायें। पानी पर्याप्त मात्रा में पियें।

तुला राशि

आज आपके कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखें। आप मानसम्मान और आदर्शों को काफी महत्व देंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देना चाहिए। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज व्यापार को लेकर परेशान होना पड़ेगा। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा नहीं करना चाहिये। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

धनु राशि

आज परिश्रम में कोई कमी न रहने दें। छात्र शान्त चित्त होकर अपने आगामी करियर को लेकर निर्णय लें। चापलूस लोगों की संगत से दूर रहें। प्रभावशाली लोगों से गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे।

मकर राशि

आज व्यवसायियों को पेमेंट जल्द से जल्द इकट्ठी कर लेनी चाहिये वरना टालने से नुकसान हो सकता है। आलस्य और लापरवाही बिल्कुल भी न करें। आपको कुछ नकारात्मक खबर भी मिल सकती है। हर स्थिति में धैर्य बनाये रखें।

कुंभ राशि

आज समय पूरी तरह से आपके पक्ष में है। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। मनोरञ्जन का भी पर्याप्त आनन्द लेंगे। बच्चों की अठखेलियों को देखकर मन आनन्दित होगा। कारोबार को लेकर बड़े भाई बहनों से उचित सलाह भी मिल सकती है।

मीन राशि

आज छोटे भाई-बहनों को लेकर मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप जिस अवसर की तलाश में थे वो आपको मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर पैसा जमा कर सकते हैं।