सपा सांसद आजम खान और बेटा अब्दुल्ला कोरोना वायरस से संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान समेत 13 बंदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जेलर आर एस यादव ने शनिवार को बताया कि रैपिड एंटीजन परीक्षण और आरटीपीसीआर दोनों …

सीतापुर। जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान समेत 13 बंदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

जेलर आर एस यादव ने शनिवार को बताया कि रैपिड एंटीजन परीक्षण और आरटीपीसीआर दोनों जांच में सांसद खान समेत 13 बंदी संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि बुखार और खांसी की शिकायत पर इन बंदियों की जांच की गई। पहले रैपिड एंटीजन और फ‍िर आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया जिसकी शुक्रवार को रिपोर्ट आई।

उन्होंने कहा कि आजम खान का उपचार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत चल रहा है और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अन्‍य बंदी भी पृथक-वास में उपचाराधीन हैं। जमीन हथियाने और अन्य आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से सीतापुर जिला कारागार में बंद हैं।

संबंधित समाचार