बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री की कोरोना से मौत
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ इज्जतनगर के मंडल मंत्री आनंद स्वरूप शरण की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई्र। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के राजदेव ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती थे। आनंद शरण एनएफआईआर में सेंटर वर्किंग कमेटी में सदस्य भी थे। उनका ऑक्सीजन …
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ इज्जतनगर के मंडल मंत्री आनंद स्वरूप शरण की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई्र। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के राजदेव ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती थे। आनंद शरण एनएफआईआर में सेंटर वर्किंग कमेटी में सदस्य भी थे। उनका ऑक्सीजन लेवल 70 के आसपास था जिस वजह से उनकी हालत और खराब हुई। शहर के तीन अस्पतालों में उनको भर्ती नहीं किया गया।
पंकज दत्त ने इज्जतनगर मंडल अस्पताल से रेफर लेटर बनवाकर भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती होने के बाद हालत में कुछ सुधार हुआ लेकिन शुक्रवार को अचानक से तबियत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। संघ के कर्मचारियों का आरोप है कि रेलवे के मंडल अस्पताल में न तो वेंटिलेटर है और न ही आपातकाल में भर्ती करने के लिए ऑक्सीजन बेड।
ऐसे में हालात बिगड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है। उनकी मौत से तमाम रेल कर्मियों में शोक है। एनएफआईआर नई दिल्ली के महामंत्री डॉ एम राघवैया ने भी आनंद शरण के निधन पर शोक व्यक्त किया।
