सीतापुर: जेल में बंद आजम खां की तबीयत बिगड़ी, केजीएमयू लाने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी(केजीएमयू) में भर्ती कराया जाएगा। जेल प्रशासन की सूचना पर केजीएमयू में शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। केजीएमयू प्रशासन ने भी उन्हें एडमिट करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि अभी तक …

लखनऊ। सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी(केजीएमयू) में भर्ती कराया जाएगा। जेल प्रशासन की सूचना पर केजीएमयू में शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। केजीएमयू प्रशासन ने भी उन्हें एडमिट करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि अभी तक वह केजीएमयू पहुंचे नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि सांसद आजम खान जेल में ही इलाज की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं।  बता दें कि शनिवार को आजम खान की तबीयत बिगड़ गई थी।

 आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम कोरोना पॉजिटिव

कुछ दिनों पहले सीतापुर जिला कारागार में बंद सांसद आजम खां व उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन कर दिया गया था। जिला अस्पताल की एक टीम ने जेल में आजम खां के स्वास्थ्य की जांच की थी। दोनों की हालात सामान्य है। जेल में संक्रमण पहुंचने का कारण पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में बदलाव बताया जा रहा है। सांसद आजम खां व पुत्र अब्दुल्ला आजम जिला कारागार सीतापुर में एक साल से अधिक समय से बंद हैं।

प्रशासन ने कही ये बात

इस दौरान वह कई बार पेशी पर रामपुर भी गए। पिछले दो माह से कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने से उनकी जिला कारागार से ऑनलाइन पेशी हो रही थी। जेल प्रशासन का कहना है कि नियमित अंतराल पर आजम व उनके पुत्र के स्वास्थ्य की जांच होती है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसमें दोनों पॉजिटिव मिले। इस पर दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन करा दिया गया है। जेल में संक्रमण कैसे पहुंचा, इसके पीछे जिले के अफसरों का कहना है कि बाहरी आवागमन बंद है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बदला करती है। हो सकता है इन पुलिसकर्मियों के वजह से संक्रमण जेल में आ हो। कई कैदी भी पॉजिटिव हैं।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज