यूपी पंचायत चुनाव: सैफई में मुलायम के चहेते रामफल बने प्रधान, यहां जानिए अन्य जिलों का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कानपुर देहात के बिकरू गांव में मधु प्रधान बनीं हैं। मधु 54 वोटों से ग्राम प्रधान का चुनाव जीतीं हैं। बिकरू में 30 सालों से माफिया विकास दुबे का जलवा था। जिसकी मौत को लेकर यूपी पुलिस का कहना था कि विकास दुबे ने कानपुर लौटते समय भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस …

लखनऊ। कानपुर देहात के बिकरू गांव में मधु प्रधान बनीं हैं। मधु 54 वोटों से ग्राम प्रधान का चुनाव जीतीं हैं। बिकरू में 30 सालों से माफिया विकास दुबे का जलवा था। जिसकी मौत को लेकर यूपी पुलिस का कहना था कि विकास दुबे ने कानपुर लौटते समय भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिसमें अभियुक्त की .मौत हो गई थी। वहीं हरदोई जिले में मल्लावां विकास खंड की ग्राम पंचायत सराय सुल्तान से वसीक ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आरिफ को 170 वोट से हराया। वसीक को 430 वोट मिले जबकि आरिफ को 260 वोट मिले।

यहां जानिए यूपी के अन्य जिलों का हाल

सैफई में मुलायम सिंह के चहेते रामफल बने प्रधान

पंचायत चुनाव में रामफल बाल्मिक को 3877 मत मिले हैं। वहीं विनीता देवी को मात्र 15 वोट ही मिले। कुछ ही समय में रामफल अमिताभ बच्चन इंटर कॉलेज में प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंचेंगे।

गाजियाबाद : लोनी ब्लॉक से पहला नतीजा, पूनम बनीं प्रधान

लोनी के ग्राम नानू से प्रधान प्रत्याशी पूनम 62 वोटों से विजयी घोषित हुईं।

परगही बांगर ग्राम सभा से पूनम सिंह जीतीं

कानपुर में कल्याणपुर ब्लॉक के परगही बांगर ग्राम सभा से पूनम सिंह 9 वोटों से जीतीं। कुल 272 मत मिले। दूसरे नम्बर पर 263 मतों के साथ श्वेता सिंह रहीं।

ग्राम पंचायत सराय सुल्तान से वसीक ने आरिफ को 170 वोट से हराया

हरदोई जिले में मल्लावां विकास खंड की ग्राम पंचायत सराय सुल्तान से वसीक ने आरिफ को 170 वोट से हराया। वसीक को 430 वोट मिले जबकि आरिफ को 260 वोट मिले।

कौंढा क्षेत्र पंचायत सीट पर प्रताप सिंह विजयी घोषित

हरदोई जिले में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री की पत्नी सुशीला शास्त्री चुनाव हार गई हैं। सुशीला शास्त्री बावन विकासखंड की कौंढा क्षेत्र पंचायत सीट से चुनाव लड़ी थी। प्रताप सिंह को इस सीट से विजेता घोषित किया गया है। प्रताप सिंह को 559 वोट मिले हैं जबकि सुशीला शास्त्री को 145 वोट ही मिले। 45 मत अवैध घोषित कर दिए गए।

ग्राम पंचायत ब्राहिमपुर से अखिलेश 487 मत से विजयी

कासगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ब्राहिमपुर से अखिलेश 487 मत प्राप्त कर विजयी घोषित। प्रतिद्वंदी चंद्रभान को 304 मत मिले।

संबंधित समाचार