सल्ट: भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने लहराया जीत का परचम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सल्ट, अमृत विचार। भाजपा ने सल्ट विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहरा दिया 11 राउंड तक चली मतगणना में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 4700 सौ वोट से अधिक मतों से पराजित कर दिया। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सीएम तीरथ रावत के नेतृत्व में हुए चुनाव में पूर्व …

सल्ट, अमृत विचार। भाजपा ने सल्ट विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहरा दिया 11 राउंड तक चली मतगणना में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 4700 सौ वोट से अधिक मतों से पराजित कर दिया। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सीएम तीरथ रावत के नेतृत्व में हुए चुनाव में पूर्व सीएम हरीश रावत की पसंदीदा उम्मीदवार गंगा पंचोली को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा।

2022 के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की यह जीत सीएम तीरथ के लिए बूस्टर का काम करेगी। जबकि हरीश रावत के लिए उपचुनाव का परिणाम एक बड़ा झटका माना जा रहा ह,  हालांकि कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने काफी जोर लगाया था, लेकिन सल्ट पूर्व विधायक रणजीत रावत का खामोश बैठ जाना भाजपा के लिए मुफीद साबित हुआ।

 

संबंधित समाचार