हल्द्वानी: ड्यूटी में लापरवाही करना पड़ा भारी, तीन पुलिस कर्मी हुए निलंबित
हल्द्वानी, अमृत विचार। नाइट कर्फ्यू के दौरान कुसुमखेड़ा तिराहे पर तैनात किए गए तीन पुलिस कर्मियों की लापरवाही प्रकाश में आई। नैनीताल एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीनों कर्मियों को निलंबित कर दिया। कुमाऊं आईजी और नैनीताल एसएसपी शनिवार रात नाइट कर्फ्यू में ड्यूटी चेक कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नाइट कर्फ्यू के दौरान कुसुमखेड़ा तिराहे पर तैनात किए गए तीन पुलिस कर्मियों की लापरवाही प्रकाश में आई। नैनीताल एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीनों कर्मियों को निलंबित कर दिया।
कुमाऊं आईजी और नैनीताल एसएसपी शनिवार रात नाइट कर्फ्यू में ड्यूटी चेक कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान कुसुमखेड़ा तिराहे पर तैनात किए गए तीन पुलिस कर्मी चेकिंग में लापरवाही बरतते मिले। वे आते-जाते वाहनों को चेक नहीं कर रहे थे। रविवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निलंबित होने वाले पीएसी के सिपाही बची सिंह और विजय कुमार व यातायात पुलिस के सिपाही फरियाद खान हैं। निलंबित कर्मियों को पुलिस लाइन में आमद कराने के आदेश दिए हैं।
