इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, विधानसभा भंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने अपना और अपने मंत्रिमंडल का त्यागपत्र सोमवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। राज भवन द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ”तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री तिरू एडाप्पडी के. पलानीस्वामी और उनकी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र तीन मई, 2021 की अपराह्न …

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने अपना और अपने मंत्रिमंडल का त्यागपत्र सोमवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। राज भवन द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ”तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री तिरू एडाप्पडी के. पलानीस्वामी और उनकी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र तीन मई, 2021 की अपराह्न से स्वीकार कर लिया।”

विज्ञप्ति के अनुसार, लेकिन पुरोहित ने उनसे और मौजूदा मंत्रिपरिषद से वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है। साथ ही राज्यपाल ने ”तमिलनाडु की 15वीं विधानसभा (2016 से 21) को भंग कर दिया है।” तमिलनाडु में द्रमुक ने कुल 234 में से 133 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। अन्नाद्रमुक को 66 सीटें मिली हैं।

संबंधित समाचार