गांवों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए योगी सरकार 5 मई से शुरू करेगी ये विशेष अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की रोकथाम के लिए चलाएं जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में हौसला बनाये रखते हुए मिलकर मजबूती से प्रयास करने की जरूरत है। ये बातें योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल मीटिंग के दौरान कही। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की रोकथाम के लिए चलाएं जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में हौसला बनाये रखते हुए मिलकर मजबूती से प्रयास करने की जरूरत है।

ये बातें योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल मीटिंग के दौरान कही। वे आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग सहित वरिष्ठ अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

प्रदेश में पर्याप्त संख्या में किए जा रहे कोरोना टेस्ट : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में टेस्ट किये जा रहे हैं। पाजिटिविटी कम हो रही है। रिकवरी अच्छी है। यह एक आशाजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घण्टे के दौरान 2,29,440 जांच की गई।

आरटीपीसीआर द्वारा 1,29,000 से अधिक टेस्ट किये गये। विगत दिवस कोरोना संक्रमण के 29,192 नये मामले आये हैं, जबकि उपचार के पश्चात 38,687 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये। इससे राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या कम होकर 2,85,832 रह गयी है।

Corona Test
कोरोना टेस्ट(फोटो: सोशल मीडिया)

गांवों को संक्रमण से बचाने के लिए चलाया जाएगा ये खास अभियान

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत गांवों में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। गांवों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने 5 मई, 2021 से प्रदेशव्यापी विशेष जांच अभियान संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान निगरानी समितियों के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर लोगों की इन्फ्रारेड थर्मामीटर से जांच की जाएगी, पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल चेक किया जाएगा।

संबंधित समाचार