यूपी: इस जिले के कोविड सेंटर में मरीजों की भर्ती बंद, पूरी बात जानकर चौंक जाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या: जिला महिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर में ऑक्सीजन और रेगुलेटर की भारी कमी के चलते नये कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाना बंद कर दिया गया है। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि अस्पताल ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहा है। डॉ. …

अयोध्या: जिला महिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर में ऑक्सीजन और रेगुलेटर की भारी कमी के चलते नये कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाना बंद कर दिया गया है। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि अस्पताल ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहा है। डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि ऑक्सीजन के अभाव में 3 दिन में 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। ऐसे में तीमारदार अपने मरीजों को अपने रिस्क पर भर्ती करें।

सीएमएस के मुताबिक डीएम अनुज झा को इस बारें में जानकारी दी जा चुकी है कि कोविड अस्प्ताल में ऑक्सीजन की जरूरत है। इसके बाद कुछ सप्लाई तो हुई लेकिन सुचारू रूप से सप्लाई ना होने के कारण मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन नहीं दे पा रहे हैं।
इसकी वजह से उनका ऑक्सीजन लेवल अगर 80 होता है तो घट कर 60 पहुंच जाता है। ऐसे में मरीजों की जान बचाना जोखिम भरा है।

दर्शन नगर के मेडिकल कॉलेज में भी बेड मिलना मुश्किल

कमोबेश यही हाल दर्शन नगर के मेडिकल कॉलेज का है, जहां पर बेड भर चुके हैं और जब किसी मरीज की मौत होती है तभी बेड खाली होता है। हालांकि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई 4 ऑक्सीजन जनरेटर से 30 बेड पर अनवरत मिल रही है। लेकिन, जिस तरह से कोविड के मरीज बढ़ रहे हैं। उस पर यह पर्याप्त नहीं है। जनपद में बनाए गए चार प्राइवेट अस्पताल में कोविड अस्पताल भी बंद होने की कगार पर है। इसकी वजह भी सुचारू रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई का संचालित न हो पाना है। जिसकी वजह से प्राइवेट अस्पताल मरीजों को लौटा रहे हैं।

संबंधित समाचार