कोरोना ने छीन लिए जिन बच्चों के मां-बाप, उनकी पढ़ाई को सोनू संग आगे आईं प्रियंका चोपड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल के लिए कदम उठाने की पहल की है, जिसमें उन्हें प्रियंका चोपड़ा का साथ मिल गया है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद के एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों को …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल के लिए कदम उठाने की पहल की है, जिसमें उन्हें प्रियंका चोपड़ा का साथ मिल गया है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद के एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों को ऐसा कोई नियम बनाना चाहिए, जिसके तहत उन बच्चों की स्कूल से कॉलेज तक की शिक्षा मुफ़्त की जा सके, जिन्होंने कोविड-19 की वजह से अपने माता-पिता को खो दिया है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आप लोगों ने कभी विजनरी समाज सेवक के बारे में सुना है? मेरे साथी सोनू सूद वही हैं। वह आगे के बारे में सोचकर प्लान करते हैं, क्योंकि इस महामारी का प्रभाव तो शायद लंबे समय तक रहे। ऐसे में कोविड हर उन बच्चों के लिए डरावनी कहानी है जिन्होंने महामारी में अपने माता पिता को खोया है। जिसके कारण से उनकी शिक्षा बंद हो सकती है। मैं सोनू की इस बात से प्रभावित हूं, उन्होंने एक खास तरीके से इसका समाधान निकाला है अब इस पर अमल होना चाहिए।

संबंधित समाचार