पत्रकारों और उनके परिवार के लिए योगी सरकार ने उठाया ऐसा कदम, जानकर खुशी से झूम उठेंगे
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के ताजा फैसले के तहत राज्य में अब पत्रकारों और उनके परिवारों को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगेगी। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में पत्रकारों के लिए अलग वैक्सिनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। …
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के ताजा फैसले के तहत राज्य में अब पत्रकारों और उनके परिवारों को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगेगी।
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में पत्रकारों के लिए अलग वैक्सिनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही मीडिया दफ्तरों में भी कोरोना वैक्सीन लगेगी।
वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर घातक होने के बाद इससे उबारने के लिए राज्य स्तर पर विशेषज्ञों के सलाहकार पैनल गठित करने का मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया है।
यह टीम 9 को समय समय परामर्श देगी। इसमें एसजीपीजीआई, केजीएमयू, अटल बिहारी वाजपेयी, आरएमएल इंस्टीट्यूट जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संसाधनों के डॉक्टर सलाहकार समिति में शामिल होंगे।
इन शहरों में चल रहा टीकाकरण अभियान
मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में 1 करोड़ टीका मिला है जिसे उन शहरों में लगाया जा रहा है जहां एक्टिव केसेस की संख्या नौ हजार से अधिक है।
पहले चरण में जिन सात शहरों में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है उनमें राजधानी लखनऊ के साथ कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली शामिल हैं।
