आज से यूपी के इस बड़े अस्पताल में शुरू होगी कोरोना मरीजों की भर्ती, CM योगी ने दी स्वीकृति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर कैंसर अस्पताल में बने कोविड वार्ड का मंलवार को निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने यहां पर संक्रमितों को भर्ती करने के लिए स्वीकृति दे दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर टीम-9 के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोरोना वायरस …

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर कैंसर अस्पताल में बने कोविड वार्ड का मंलवार को निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने यहां पर संक्रमितों को भर्ती करने के लिए स्वीकृति दे दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर टीम-9 के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोरोना वायरस के संक्रमण और निदान की समीक्षा करने के बाद सीधा सुल्तानपुर रोड की ओर रुख किया।

यहां पर कैंसर हॉस्पिटल के नवनिर्मित कोविड वार्ड के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा शिक्षा तथा वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी थे। सीएम ने कोविड वार्ड के हर क्षेत्र का बकायदा निरीक्षण कर वहां पर मौजूद सभी अधिकारियों से बात की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैंसर अस्पताल में बने सौ बेड के कोविड वॉर्ड अस्पताल की शुरुआत की।

Cancer Hospital
आज से यूपी के इस बड़े अस्पताल में शुरू होगी कोरोना मरीजों की भर्ती, CM योगी ने लिया जायजा(फोटो:सोशल मीडिया)

इलाज के लिए भटक रहे मरीजों को मिलेगी राहत

इसके बाद अब कैंसर अस्पताल में बने सौ बेड के कोविड वार्ड में आज से संक्रमितों को भर्ती किया जाएगा। सौ बेड के इस कोविड वॉर्ड के आज से संचालन के बाद लखनऊ में इलाज के लिए भटक रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि यूपी में लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या के अनुपात में डिस्चार्ज होने वाले लोग ज्यादा रहे। सोमवार को 29192 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, वहीं 38857 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Cancer Hospital
आज से यूपी के इस बड़े अस्पताल में शुरू होगी कोरोना मरीजों की भर्ती, CM योगी ने लिया जायजा(फोटो:सोशल मीडिया)

वर्तमान में 2.85 लाख से अधिक एक्टिव केस बचे हैं

प्रदेश में अब तक कुल 1342413 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1043134 लोग संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 2.85 लाख से अधिक एक्टिव केस बचे हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या में भी तीसरे दिन भी कमी आई है। सोमवार को प्रदेश में कुल 288 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई। इस तरह अब तक कुल 13447 मरीजों की प्रदेश में मौत हो चुकी है।

 

संबंधित समाचार