यहां साइबर ठगों ने दारोगा की बना डाली फर्जी आईडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आईजी, एसएसपी समेत कई पुलिस अफसरों के बाद अब साइबर अपराधियों ने एक दारोगा को निशाना बनाया। दारोगा की फेसबुक आईडी का क्लोन बनाकर दोस्तों को ठगने की कोशिश की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि साइबर ठगों ने हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद की फेसबुक आईडी का क्लोन तैयार कर लिया। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आईजी, एसएसपी समेत कई पुलिस अफसरों के बाद अब साइबर अपराधियों ने एक दारोगा को निशाना बनाया। दारोगा की फेसबुक आईडी का क्लोन बनाकर दोस्तों को ठगने की कोशिश की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि साइबर ठगों ने हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद की फेसबुक आईडी का क्लोन तैयार कर लिया। फेसबुक दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर सूची में जोड़ा गया। इसके बाद कई दोस्तों से फेसबुक मैसेंजर द्वारा धन की डिमांड की गई। सोमवार को उनके दोस्तों ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज को दी। इस पर उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर दोस्तों को सतर्क करते हुए एक पोस्ट जारी की।

उन्होंने साइबर ठगों से सावधान रहते हुए धन नहीं भेजने की अपील की है। पीड़ित दारोगा ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी का क्लोन बनाने वाले की लोकेशन कोलकाता आई है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग तमाम माध्यमों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। अपील करते हुए कहा कि ठगों के झांसे में ना आये। धन मांगने वाले व्यक्ति को प्रमाणित कर ले। संतुष्ट होने के बाद ही धन ट्रांसफर करें।

संबंधित समाचार