नैनीताल जिले को मिली 37 हजार डोज, सरकारी केंद्रों में टीकाकरण ने फिर पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जनपद को कोरोना टीकाकरण के लिए 37 हजार डोज मिल गई हैं। इसके बाद निजी को छोड़कर सभी सरकारी केंद्रों में टीकाकरण शुरू हो गया है। नैनीताल जनपद में में 52 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। वैक्सीन खत्म होने के वजह से रविवार को 33 केंद्र …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जनपद को कोरोना टीकाकरण के लिए 37 हजार डोज मिल गई हैं। इसके बाद निजी को छोड़कर सभी सरकारी केंद्रों में टीकाकरण शुरू हो गया है। नैनीताल जनपद में में 52 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। वैक्सीन खत्म होने के वजह से रविवार को 33 केंद्र बंद हो गए थे, जबकि सोमवार को तीन केंद्र और बंद हो गए थे।
इस तरह सिर्फ 16 केंद्रों पर ही टीकाकरण किया जा रहा था। इधर सोमवार की देर सायं नैनीताल जनपद को 37 हजार डोज प्राप्त हो गई हैं। इन डोज को सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों को भेजा गया है। इसके बाद मंगलवार को बेस अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, महिला, हार्ट सेंटर समेत अन्य सरकारी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण शुरू हो गया है।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले को 37 हजार डोज मिली हैं जो सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों को दे दी गई है। यहां टीकाकरण शुरू हो गया है।
सैंपलिंग के लिए लगाई एक अतिरिक्त टीम
कोविड-19 टेस्ट की सैंपलिंग के लिए आयुर्वेदिक भवन की पहली मंजिल पर एक अतिरिक्त टीम लगाई गई है। यह टीम सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सैंपलिंग करेगी। अनुमान है कि एक टीम दिन में तकरीबन 500 लोगों की सैंपलिंग कर सकती है। वहीं बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं का निचले तल पर ही सैंपल लिया जाएगा। जबकि युवाओं और स्वस्थ्य लोगों को सैंपल देने के लिए पहले तल पर जाना होगा।
छह नए कंटेनमेंट जोन बनाए
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि मंगलवार को छह नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जबकि 10 कंटेनमेंट जोन समाप्त किए गए। वर्तमान में 11 कंटेनमेंट जोन चालू हैं। कोविड-19 महामारी के दूसरे दौर में अभी तक कुल 122 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जबकि 111 समाप्त कर दिया गए हैं।
