हल्द्वानी: प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 टास्क फोर्स समिति ने लिया यह बड़ा फैसला
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 लक्षण वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया है, बेशक उनकी आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई हो। राज्य स्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स समिति के अनुसार कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 लक्षण वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया है, बेशक उनकी आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई हो।
राज्य स्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स समिति के अनुसार कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें रोगी की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के लक्षण आ रहे हैं। अभी तक रिपोर्ट आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा था।
इधर, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब ऐसे मरीज जिनमें लक्षण है लेकिन जांच रिपोर्ट निगेटिव हैं उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इस बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने सोमवार की देर सायं आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ऐसे मरीजों का भी कोविड-19 संक्रमित मरीज मानकर ईलाज करने के निर्देश दिए हैं।
यदि किसी व्यक्ति की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है , लेकिन उसमें कोविड-19संक्रमण के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम है तो उसे जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इस बाबत सभी अस्पतालों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. रश्मि पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल
