बरेली: कोरोना के बचने के लिए पहनें डबल मास्क, ये सावधानियां भी बेहद जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना से हर दिन सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। कई लोगों की जान जा रही है। ऐसे में लोगों को अब डबल मास्क पहनने की सलाह दी जाने लगी है। कई लोग डबल मास्क पहन रहे हैं लेकिन इससे सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत भी कर रहे हैं। इसके पीछे …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना से हर दिन सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। कई लोगों की जान जा रही है। ऐसे में लोगों को अब डबल मास्क पहनने की सलाह दी जाने लगी है। कई लोग डबल मास्क पहन रहे हैं लेकिन इससे सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत भी कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह है कि डबल मास्क पहनने का सही तरीका पता न होना।

भारत सरकार के माय गॉव पोर्टल के जरिए डबल मास्क पहनने के सही तरीके को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डबल मास्क पहनने के दौरान एक मास्क सर्जिकल और एक कॉटन यानी कपड़े का होना जरूरी है।

माय गॉव इंडिया के ट्वीटर हैंडल व पोर्टल पर जारी वीडियो में दिखाया गया है कि डबल मास्क पहनने से कोरोना के नए स्ट्रेन से काफी हद तक बच सकते हैं। कपड़े के एक जैसे दो मास्क पहनने पर सांस लेने में परेशानी आती है, चाहें दोनों सर्जिकल मास्क का उपयोग करें अथवा काटन या फिर एन 95 मास्क। डबल मास्क पहनने वालों का पहला मास्क सर्जिकल होना चाहिए।

इसके लिए सर्जिकल मास्क के दोनों तरफ गांठ लगानी चाहिए। उसके बाद अंदर की तरफ मास्क को मोड़ लेना चाहिए। उसके ऊपर कॉटन मास्क पहनना चाहिए जब एन 95 मास्क पहनें तो दो मास्क की जरूरत नहीं है। मास्क पहनने के साथ-साथ हाथ धोते रहें और दो गज की दूरी का ख्याल रखें।

डबल मास्क क्यों है जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि डबल मास्क पहनना इसलिए जरूरी है, क्योंकि अक्सर लोगों का मास्क नाक के नीचे और गले में रहता है। इससे वायरस जाने की संभावना बनी रहती है। इसी वजह से डबल मास्क पहनना बेहतर है। यदि एक मास्क नीचे कर लेंगे तो भी दूसरा मास्क लगा रहेगा। कॉटन मास्क को सावधानी के साथ बार-बार धोना जरूरी है। इंडिया फाइट कोरोना, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ, एयर इंडिया समेत कई ट्वीटर हैंडल के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति जानकारी दी जा रही है और गलत जानकारी से बचाव के बारे में भी बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार