हल्द्वानी: तीन की हो गई गिरफ्तारी, फिर भी नहीं थम रही है कालाबाजारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी के भयावाह दौर में हर कोई खुद के साथ ही दूसरों की भी जान बचाने की कामना कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भले ही महामारी पर नियंत्रण लगाने के लिए तमाम कोशिशें कर रहा है, लेकिन इन सबके बीच मुनाफाखोर अवसर का फायदा उठाकर चांदी काटने में लगे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी के भयावाह दौर में हर कोई खुद के साथ ही दूसरों की भी जान बचाने की कामना कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भले ही महामारी पर नियंत्रण लगाने के लिए तमाम कोशिशें कर रहा है, लेकिन इन सबके बीच मुनाफाखोर अवसर का फायदा उठाकर चांदी काटने में लगे हैं। कुछ दवा विक्रेता अपने रवैए से बाज नहीं आ रहे हैं। दवाओं के अलावा लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत सैनेटाइजर की पड़ रही है, लेकिन विडंबना ही कहेंगे कि चंद कदमों की दूरी पर सैनेटाइजर के रेटो में 100 से 500 तक का अंतर देखा जा रहा है। महामारी से बचने के लिए बेबस लोगों को महंगी दरों पर इसे खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इन जगहों पर सेनिटाइजर की दरों में अंतर
सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर व आसपास मेडिकल स्टोरों पर सबसे ज्यादा लग सैनेटाइजर की खरीददारी के लिए पहुंच रहे है। इन दुकानों पर सैनेटाइजर की 5लीटर के केन की कीमत 500 से लेकर 900 रुपये तक के बीच है। उधर, बेस अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर चलाने वाले दुकानदारों द्वारा भी यही खेल खेला जा रहा है। आधा लीटर सेनिटाइजर की कीमत में 100 से 120 रुपये तक का अंतर देखा जा रहा है। यह की सभी दुकानों मैं सेनिटाइजर स्प्रे मनमाने दरों पर बेचा जा रहा है। एक ही ब्रांड और वजन फिर भी दुकानों में अलग-अलग दामों में इन्हें बेचा जा रहा है। 250 रुपये में आधा लीटर सैनेटाइजर स्प्रे की बोतल बेची जा रही है, जबकि सबसे कम 130 रुपये में यही सैनेटाइजर दूसरी दुकानों पर उपलब्ध है।

वायरस से बचाव के लिए जरूरी है सैनेटाइजर
दरसल कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को बार-बार हाथ साफ करने की हिदायत दी जा रही है। सैनेटाइजर से हाथ साफ कर वायरस से काफी हद तक खुद का बचाव भी लोगों द्वारा किया जा रहा है। बाइक पर बैठने से पहले, ऑफिस में काम के समय, कोई सामान छूने के बाद, बाजार से आने के बाद आदि के दौरान भी सैनेटाइजर का उपयोग करने की जरूरत पड़ती है।

दवा विक्रेताओं को खास निर्देश दिए गए हैं की एमआरपी से ज्यादा रेट पर कोई भी समान नहीं बेचा जा सकता। शहर भर में कालाबाजारी के खिलाफ व्यापक स्तर पर मुहिम चलाया जा रहा है और करवाई की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कठोर करवाई भी की जाएगी।

-ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी

संबंधित समाचार