आज का राशिफल | 06 मई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों को ख्याति प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आज कुछ अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। वृष राशि आज फाइनेंस से जुड़ी हुई गतिविधियों से धन लाभ होगा। अपने विवेक का पालन करें। जीवनसाथी से सहयोग …

मेष राशि

आज संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों को ख्याति प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आज कुछ अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा।

वृष राशि

आज फाइनेंस से जुड़ी हुई गतिविधियों से धन लाभ होगा। अपने विवेक का पालन करें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पिता की सलाह से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे।

मिथुन राशि

आज नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में न रहें। सोचे हुए काम आसानी से पूरे होते प्रतीत होंगे। भाइयों और मित्रों से मतभेद दूर होंगे। आपको एकतरफा सोच रखने से बचना चाहिये। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

आज टैक्स और इंश्योरेंस के मामलों को लेकर थोड़े सक्रिय रहें। दूसरों पर नियन्त्रण करने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। आपको स्वास्थ्य सेवाओं में धन खर्च करना पड़ सकता है। आज का दिन आपकी सोच के बिलकुल विपरीत होगा।

सिंह राशि

आज ऑफिस में अधिकारी आपके ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। व्यवसाय में काफी अच्छा काम करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। योजना के अनुसार आपके कार्य पूरे हो जाएंगे।

कन्या राशि

आज रोगियों की सेवा करने में अपना धन खर्च कर सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपने विचारों को लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे। जल्दबाज़ी में कोई काम न करें वरना आपको दोबारा वही काम दोहराना पड़ सकता है।

तुला राशि

आज आपके मन में ज़िम्मेदारी का भाव रहेगा। कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। किसी के ऊपर भी सहज विश्वास न करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। सरकारी तंत्र के माध्यम से आपके रुके काम बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज वाणी और व्यवहार में सन्तुलन बनाकर रखें। परिवार में लोगों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। अपनी वाहवाही में ये ध्यान रखें की कोई आपका अपमान न करे। सेहत को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है।

धनु राशि

आज करियर काफी अच्छा रहेगा। बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। फोन पर से आपको काफी अच्छी सलाह मिल सकती है। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आयें। काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मकर राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। प्रशासन के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का योजना बनाएंगे। अनावश्यक खर्चों को नियन्त्रित रखें।

कुंभ राशि

आज अपने कार्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। आपका पूरा ध्यान करियर को आगे बढ़ाने को लेकर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाला है।

मीन राशि

आज मन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लवलाइफ को लेकर परेशानी होने की आशंका है। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक यात्रा का जोखिम न लें। काम करते समय लापरवाही न करें।