हल्द्वानी: प्लाज्मा डोनेट के लिए भाजपा ने तैयार की ये रणनीति
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के बीच भाजपा ने रोगियों की मदद के लिए रणनीति तैयार की है। इसके तहत कोरोना से उबर चुके लोगों की बूथवार सूची तैयार की जाएगी। रोग से स्वस्थ्य हो चुके लोगों को प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित किया जाएगा। गंभीर कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए प्लाज्मा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के बीच भाजपा ने रोगियों की मदद के लिए रणनीति तैयार की है। इसके तहत कोरोना से उबर चुके लोगों की बूथवार सूची तैयार की जाएगी। रोग से स्वस्थ्य हो चुके लोगों को प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
गंभीर कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी कारगर साबित हुई है।
इसे देखते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी जिलों में प्लाज्मा दान की रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता बूथवार कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके लोगों से संपर्क करेंगे। ऐसे व्यक्तियों के नाम, पता, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप की सूची तैयार की जाएगी। इसके साथ ही कार्यकर्ता स्वस्थ्य हो चुके लोगों को प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित करेंगे। प्लाज्मा देने वालों को आवागमन में समस्या होने पर केंद्रों तक पहुंच की व्यवस्था भी कार्यकर्ता करेंगे। प्रदेश नेतृत्व ने जिले के माध्यम से मंडल स्तर के पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडल स्तर के पदाधिकारी सूची तैयार कर जिला नेतृत्व को उपलब्ध कराएंगे।
पदाधिकारियों को जल्द से जल्द सूची तैयार करने को कहा गया है। पार्टी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी अपनी रणनीति का प्रचार-प्रसार कर रही है।
मंडल पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया जा चुका है। सूची तैयार करने के साथ ही लोगों को प्लाज्मा दान के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। पार्टी प्लाज्मा देने के इच्छुक और जरुरतमंदों की हरसंभव मदद करने को भी तैयार है।
-प्रदीप बिष्ट, जिलाध्यक्ष
