चुनावी रंजिश के बाद यहां पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद के बेरिया गांव में एक के बाद एक हो रही आपराधिक वारदातों के के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। चुनावी रंजिश के बाद गांव के बिगड़ते साम्प्रदायिक माहौल के मद्देनजर गुरुवार को भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। साथ में कई बड़े अधिकारी भी थे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा …
बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद के बेरिया गांव में एक के बाद एक हो रही आपराधिक वारदातों के के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। चुनावी रंजिश के बाद गांव के बिगड़ते साम्प्रदायिक माहौल के मद्देनजर गुरुवार को भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। साथ में कई बड़े अधिकारी भी थे।
उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की और उनका भय दूर करने का प्रयास किया। पुलिस ने बुधवार की रात में पूरे गांव में छापेमारी करके 20 युवकों को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान पुलिस ने कुछ शरारती तत्वों के घरों को चिन्हित किया है। अभी कई आरोपी फरार हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
