यूपी के इस गांव में गिरी आकाशीय बिजली, उसके बाद जो हुआ जानकर कांप उठेगी रूह
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आकाशीय बिजली गिरने से शुक्रवार को एक अधेड़ की मृत्यु हो गई। घटना सांडी क्षेत्र के ग्राम पिंडारी की है। मृतक की पहचान रामविलास(52) पुत्र नारायण के तौर पर हुई है। गांव में अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस घटना के बाद से गांव के …
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आकाशीय बिजली गिरने से शुक्रवार को एक अधेड़ की मृत्यु हो गई। घटना सांडी क्षेत्र के ग्राम पिंडारी की है। मृतक की पहचान रामविलास(52) पुत्र नारायण के तौर पर हुई है। गांव में अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस घटना के बाद से गांव के लिए डरे हुए हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। अभी तक प्रशासन की तरफ से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।
आकाशीय बिजली से बचने के लिए करे ये उपाय
बरसात के दिनों में आकाशीय बिजली अक्सर जानलेवा साबित होती है। खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे पनाह लेने वाले, तालाब में नहाते समय बिजली चमकने पर इसकी आगोश में आने की संभावना अधिक रहती है। पर कुछ उपाय ऐसे हैं जिससे आकाशीय बिजली से बचा जा सकता है।
जब आप घर के भीतर हों तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। खिडकियां व दरवाजे बंद कर दें बरामदे और छत से दूर रहें। इसके अलावा ऐसी वस्तुएं जो बिजली के सुचालक हैं उनसे भी दूर रहना चाहिए। धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहना चाहिए। इसी तरह जब आप घर के बाहर हैं तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए।
वृक्ष बिजली को आकर्षित करते हैं। इसलिए बिजली चमकते समय वृक्ष के नीचे न खड़े रहें, ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय न लें समूह में खड़े होने के बजाय अलग- अलग हो जाएं। किसी मकान में आश्रय लेना बेहतर है। सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहें। मजबूत छत वाले वाहन में रहें, खुली छत वाले वाहन की सवारी न करें, बाहर रहने पर धातु से बने वस्तुओं का उपयोग न करें। बाइक, बिजली या टेलीफोन का खंभा तार की बाड़ और मशीन आदि से दूर रहें। तालाब और जलाशयों से दूर रहें यदि आप पानी के भीतर हैं, अथवा किसी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आ जाएं।
बारिश के वक्त त्वचा में झुनझुनी होने लगे तो हो जाए अलर्ट
यदि आकाशीय बिजली चमक रही है और आपके सिर के बाल खड़े हो जाएं व त्वचा में झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे झुककर कान बंद कर लें। क्योंकि यह इस बात का सूचक है कि आपके आसपास बिजली गिरने वाली है।
चपेट में आने के बाद क्या करें
बिजली का झटका लगने पर जरूरत के अनुसार व्यक्ति को सीपीआर, कार्डियो पल्मोनरी रेसिटेंशन यानि कृत्रिम सांस देनी चाहिए। तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने की व्यवस्था करनी चाहिए।
