देहरादून: जानिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने क्यों करी कांग्रेस नेता हरीश रावत की तारीफ…
देहरादून, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की प्रशंसा करते हुए अन्य कांग्रेसी नेताओं को उनसे सीख लेने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आज जनता कोरोना महामारी से लड़ रही है, ऐसे में कांग्रेस जनता के खिलाफ ही लड़ रही है। कांग्रेस …
देहरादून, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की प्रशंसा करते हुए अन्य कांग्रेसी नेताओं को उनसे सीख लेने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आज जनता कोरोना महामारी से लड़ रही है, ऐसे में कांग्रेस जनता के खिलाफ ही लड़ रही है। कांग्रेस के नेता इस समय जनता के साथ नजर नहीं आ रही है।
गुरुवार को जारी एक बयान में कौशिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस महामारी से लड़ाई के समय में जनता के साथ खड़े होने का फैसला लिया है। कांग्रेस नेताओं को अपने वरिष्ठ नेताओं से सीख लेनी चाहिए। यह समय राजनीति करने का नहीं है, बल्कि सेवा भाव से कार्य करने का है।
कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राज्य में हर तरह से सेवा कार्यों में जुटे हैं और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का है। कांग्रेस ने पहले विपक्ष में चार साल बर्बाद किए और अब महामारी के इस दौर में आम जन के साथ खड़े होने की जगह नकारात्मकता फैला रही है।
