हल्द्वानी: कलेक्शन सेंटर ने मरीज के कोरोना सैंपल लेकर जांच को भेजने की जगह फेंक दिए, पुलिस ने लिया एक्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने लैब कलेक्शन सेंटर पर सैंपल फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जजफार्म निवासी हिमांशु जोशी की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट 25 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आई थी। चिकित्सक की सलाह पर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। इसके बाद हिमांशु ने परिवार की सुरक्षा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने लैब कलेक्शन सेंटर पर सैंपल फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जजफार्म निवासी हिमांशु जोशी की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट 25 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आई थी। चिकित्सक की सलाह पर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। इसके बाद हिमांशु ने परिवार की सुरक्षा और प्रोटोकॉल को देखते हुए अपने साथ-साथ दो पुत्रों के आरटीपीसीआर सैंपल लेने के लिए तिकोनिया स्थित पैथकाइन्ड लैब से संपर्क साधा।
लैब से त्रिभुवन थापा नामक व्यक्ति ने सैंपल कलेक्शन के लिए एजेंट नितीश को उसके घर भेजा। वह सैंपल ले गया। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली। इस पर हिमांशु ने लैब के प्रबंधक विकास से जानकारी ली तो बताया गया कि सैंपल लैब में पहुंचा ही नहीं। आरोप है कि लैब कलेक्शन सेंटर ने उनके सैंपल फेंक दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लैब प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
