ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं, पढ़ें योगी सरकार का ये नया आदेश
लखनऊ। कोरोना मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों की समय रहते जान बचाई जा सके। इसके लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। त्रासदी के इस दौर में आपदा को अवसर बनाकर लूट करने वालों पर अब पुलिस व प्रशासन की और पैनी निगाहें गड़ गई हैं। सरकार ने ऑक्सीजन …
लखनऊ। कोरोना मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों की समय रहते जान बचाई जा सके। इसके लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। त्रासदी के इस दौर में आपदा को अवसर बनाकर लूट करने वालों पर अब पुलिस व प्रशासन की और पैनी निगाहें गड़ गई हैं।
सरकार ने ऑक्सीजन चोरों को न छोड़ने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आदेश जारी किया है कि ऑक्सीजन चोरी के गंभीर मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाए।
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के मुताबिक कालाबाजारी और गड़बड़ी की हर शिकायत पर कठोर कार्रवाई होगी। ऑक्सीजन की कालाबाजारी या ऑक्सीजन सिलेंडरों की जमाखोरी जैसी शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेकर जांच कर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
अब तक ऑक्सीजन सिलेंडर व जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी के मामले में 51 मुकदमे दर्ज कर 118 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह अभियान जारी है। गंभीर मामलों में रासुका भी लगाया जाएगा।

यूपी में धीरे-धीरे घटने लगे हैं कोरोना के केस
उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है, आज भी पूरे प्रदेश में 25 हजार से अधिक मामले आए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,076 मामले सामने आए हैं। वहीं कुल 372 लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में अब तक कुल चार करोड़ 25 लाख 649 टेस्ट हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 241403 टेस्ट हुए हैं। कोविड की शुरुआत से अब तक यूपी में कुल 14 लाख 53 हजार 679 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

यूपी में एक बार फिर मरीजों की संख्या 30 हजार के नीचे पहुंच गई। शुक्रवार को प्रदेश में 28076 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जबकि रिकार्ड 372 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 33117 रही। जो नए मरीजों की संख्या से लगभग पांच हजार ज्यादा है।
