हल्द्वानी: अपनों ने किया इन्कार, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसडीआर व प्रशासन की संयुक्त टीम ने छह लावारिस शवों का गौलापार में बनाए गए अस्थायी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी। इनमें छह मृतकों के परिजनों से संपर्क के बाद भी वे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसडीआर व प्रशासन की संयुक्त टीम ने छह लावारिस शवों का गौलापार में बनाए गए अस्थायी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी। इनमें छह मृतकों के परिजनों से संपर्क के बाद भी वे अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए।

इस पर प्रशासन ने एसडीआरएफ की मदद से रविवार को छह लोगों का अंतिम संस्कार कराया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के शव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लावारिस शवों का ससम्मान अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, रामनगर के होली चौक के पास एक व्यक्ति के बेहोशी की हालत में गिरे होने की सूचना पुलिस को मिली। इसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बेहोश व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही वारिसों की तलाश की तो मृतक की पहचान पदम बहादुर निवासी जस्सा गांजा के रूप में हुई।

मृतक के परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी गई तो उन्होंने शव लेने और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत मृतक के शव का अंतिम संस्कार कराया।

संबंधित समाचार