नैनीताल: डालकन्या में जीप खाई में गिरी, तीन की मौके पर ही मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। ओखलकांडा के डालकन्या में एक जीप खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई है। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक …

नैनीताल, अमृत विचार। ओखलकांडा के डालकन्या में एक जीप खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई है। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मरने वालों में चालक महेश राम, गोमती देवी निवासी चंपावत, गौरव सिंह निवासी चंपावत शामिल हैं। वहीं, मोहन सिंह नदगली ल्वाड़, विनोद सिंह ल्वाड़, जगदीश ल्वाड़,  हयात मटियाली ल्वाड़, त्रिलोक सिंह चम्पावत, राजदीप सिंह चम्पावत, महिपाल ल्वाड़, जगदीश ल्वाड़ घायल हुए हैं।

संबंधित समाचार