आगरा ट्रेड सेंटर में आज से शुरू होगा कोविड अस्पताल, यहां जानिए कैसे मिलेगा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आगरा के सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में एफमेक ट्रस्ट और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित 350 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल का संचालन आज से शुरू हो रहा है। एफमेक ट्रस्ट ने आगरा-मथुरा रोड स्थित ट्रेड सेंटर में बनाए गए अस्पताल में बुकिंग और जानकारी के लिए 9557597705 नंबर जारी किया …

लखनऊ। आगरा के सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में एफमेक ट्रस्ट और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित 350 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल का संचालन आज से शुरू हो रहा है। एफमेक ट्रस्ट ने आगरा-मथुरा रोड स्थित ट्रेड सेंटर में बनाए गए अस्पताल में बुकिंग और जानकारी के लिए 9557597705 नंबर जारी किया है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि बीपीएल मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा।

एफमेक ट्रस्ट अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए जनहित में जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से एफमेक ट्रस्ट कोविड प्री हॉस्पिटल प्राइमरी सपोर्ट सर्विस शुरू की जा रही है। यहां कोरोना के एल-1, एल-1 प्लस मरीजों को इलाज की सुविधा रियायती दरों पर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां 12 चिकित्सक तैनात किए गए हैं।

1800 रुपये में दिया जाएगा रेमेडिसिविर इंजेक्शन

यहां ऑक्सीजन के 60 सिलिंडरों को जिला प्रशासन के सहयोग से एडवांस गैस द्वारा नि:शुल्क भरवा कर दिया जाएगा। रेड क्रॉस के द्वारा कोविड मरीजों के लिए रेमेडिसिविर इंजेक्शन केवल 1800 रुपये में दिया जाएगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा दी गई है तो वहीं नगर निगम द्वारा 15 सफाई कर्मचारी और गंगाजल की व्यवस्था टैंकर के जरिए कराई जाएगी।

ऐसी रहेगी व्यवस्था
100 बेड एल-वन श्रेणी के कोविड संक्रमितों के लिए क्वारंटाइन सेंटर के रूप में रहेंगे। इसमें चिकित्सा, वेपोराइजेशन, हॉट बेवरेज, स्वास्थ्यवर्धक फूड दिए जाएंगे। 200 बेड ऑक्सीजन सुविधायुक्त होंगे, जिनमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पांच और 10 एलपीएम वाले होंगे। 50 बेड एल-वन और एल-टू श्रेणी के कोरोना संक्रमितों के लिए होंगे, जिनमें पाइप से ऑक्सीजन दी जाएगी। यहां फार्मेसी, पैथोलाजी और रेडियोलाजी की सुविधा रहेगी।

60 लोगों को दी जा रही ट्रेनिंग

आगरा ट्रेड सेंटर के संचालन को जिला प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल से 30 लोगों का मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराया जा रहा है। 60 लोगों की ट्रेनिंग सेंटर में कराई जा रही है। शनिवार को उन्हें संक्रमितों को कराए जाने वाले योगासनों की जानकारी दी गई। शहर के कई प्रमुख चिकित्सकों ने टेली-मेडिसिन सर्विस देने का आश्वासन दिया है।

चार दिन का पैकेज 10 हजार रुपए

अस्थायी अस्पताल में चार दिन का कोविड संक्रमितों के उपचार का पैकेज 10 हजार रुपये होगा। इसमें संक्रमित को ऑक्सीजन , फूड, बेवरेज, लंच, डिनर, चाय, काफी, काढ़ा, हॉट बेवरेज, फल, बिस्कुट आदि दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार