मुनस्यारी: इन्होंने संक्रमितों के स्वास्थ्य लाभ के लिए छह लाख से भी अधिक बार लिख डाला श्री राम का नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुनस्यारी, अमृत विचार। कोविड संक्रमण काल में संक्रमितों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही कुमांऊ मंडल विकास निगम के प्रबधंक षष्टि बल्लभ भट्ट उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने आराध्य प्रभु श्री राम से प्रार्थना कर रहे हैं। वह कोरोना सेंटर में भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने के लिए अलग अंदाज में भगवान से …

मुनस्यारी, अमृत विचार। कोविड संक्रमण काल में संक्रमितों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही कुमांऊ मंडल विकास निगम के प्रबधंक षष्टि बल्लभ भट्ट उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने आराध्य प्रभु श्री राम से प्रार्थना कर रहे हैं। वह कोरोना सेंटर में भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने के लिए अलग अंदाज में भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। वह संक्रमितों के लिए हर रोज अपने रजिस्टर में प्रभु श्री राम का नाम लिखते हैं। अब तक वह 6 लाख, 14 हजार, 259 बार राम-राम लिख चुके हैं।

कोरोना सेंटर में भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने के लिए वह दिन-रात दुआ मांगते हैं। इतना ही नहीं वह संक्रमितों को काढ़ा बनाकर भी देते हैं। मुनस्यारी में टीआरसी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में यहां के मैनेजर षष्टि बल्लभ भट्ट कोरोना मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए  रजिस्टर में राम-राम लिखकर उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। यह कार्य वह पिछले साल से जब से यहां क्वारंटीन सेंटर बना है, तब से करते आ रहे हैं। अब तक 6 लाख 14 हजार 259 बार वह राम-राम लिख चुके हैं, जो अभी भी जारी है। यही नहीं वो कोरोना मरीजों के लिए अपने हाथों से काढ़ा तैयार कर देते हैं। इसी के साथ वह मरीजों को लगातार हौसला देते हैं, जिससे वह सकारात्मक रहकर जल्द से जल्द कोरोना को हराकर स्वस्थ हो सकें। सेन्टर में भर्ती होने वाल हर संक्रमित व्यक्ति को वह सबसे पहले यहां से ठीक होकर जाने वालों की सफलता की कहानी बताकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं।

भट्ट के इस प्रयास की सभी प्रशंसा कर रहे हैं और उनकी इस इच्छाशक्ति और सराहनीय कार्य से कई मरीज स्वस्थ होकर वापस घरों को लौट रहे हैं।

संबंधित समाचार