बरेली में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 895 नए संक्रमित, 7 की मौत
बरेली,अमृत विचार। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण से सात मरीजों की मौत हो गई। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने महज एक ही मौत की रिपोर्ट शासन को भेजी है। मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द किए गए हैं और कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया गया है। मृत संक्रमितों में श्रीगुरु …
बरेली,अमृत विचार। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण से सात मरीजों की मौत हो गई। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने महज एक ही मौत की रिपोर्ट शासन को भेजी है। मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द किए गए हैं और कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया गया है।
मृत संक्रमितों में श्रीगुरु गोविंद सिंह इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक गुरदीप सिंह बग्गा की सोमवार को मौत हो गई। तबियत खराब होने पर उनकी जांच कराई गई थी और रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। वहीं मार्बल कारोबारी सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। संक्रमित होने के बाद उनको कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सिख समाज मे अच्छी पहचान रखने वाले सुभाषनगर निवासी अधिवक्ता गुरदीप सिंह बग्गा का खुशलोक अस्पताल मे इलाज के दौरान निधन हो गया। वह बीते 25 वर्षों से वकालत के पेशे में थे। वहीं रेलवे कोर्ट जंक्शन के पेशकार राजेन्द्र की भी कोरोना से मौत हो गई।
इसके अलावा समाजसेवी और अधिवक्ता अनुराग शर्मा की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई थी और उनको कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आईवीआरआई से रिटायर डा. रामकरन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई थी। कोविड अस्पवताल में भर्ती सुमंत कुमार राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सोमवार को 895 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।
इधर, आईडीएसपी प्रभारी डा. मीसम अब्बास ने बताया कि दिनभर में 4448 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें 4317 की रिपोर्ट आई। जिसमें 3553 निगेटिव आए और 895 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सोमवार को इज्जतनगर, डेलापीर, गांधीपुरम, राजेंद्रनगर, सिविल लाइंस, रामपुर गार्डेन, सुभाषनगर, करगैना, किला, कर्मचारीनगर, आलमगिरीगंज, बांसमंडी, सैलानी, प्रभातनगर, एकतानगर, सेटेलाइट, पीलीभीत बाईपास, मिनी बाईपास आदि जगहों पर संक्रमित मिले हैं।
