सैफ अली खान इस एक्शन-थ्रिलर मूवी में आएंगे नज़र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान फिल्म फायर में काम करते नजर आ सकते हैं। सैफ अली खान के हाथ ‘आदिपुरूष’ के बाद एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। एक्सल एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म ‘फायर’ में सैफ मुख्य किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में वह मुंबई के एक फायर …

मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान फिल्म फायर में काम करते नजर आ सकते हैं। सैफ अली खान के हाथ ‘आदिपुरूष’ के बाद एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। एक्सल एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म ‘फायर’ में सैफ मुख्य किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में वह मुंबई के एक फायर फाइटर का किरदार निभाते देखे जाएंगे।

फायर सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। इसमें मुंबई के एक शख्स तुकाराम की कहानी दिखाई जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म फायर का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर सकते हैं। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा, तो इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 2022 में शुरू हो जाएगी।

संबंधित समाचार