रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कोविड अस्पताल का किया उद्घाटन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ के सरोजनीनगर में स्थित हज हाउस में एचएएल द्वारा तैयार किए 255 बेड के कोविड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। उन्होंने यहां पर डॉक्टरों से भी बात की। इसके बाद राजनाथ सिंह अवध शिल्पग्राम पहुंचकर वहां …
लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ के सरोजनीनगर में स्थित हज हाउस में एचएएल द्वारा तैयार किए 255 बेड के कोविड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। उन्होंने यहां पर डॉक्टरों से भी बात की।

इसके बाद राजनाथ सिंह अवध शिल्पग्राम पहुंचकर वहां शुरू हो चुके अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। यहां रक्षा मंत्री डीआरडीओ व सेना के अधिकारियों से मिलेंगे।
अस्पताल में अब तक 505 में से 250 बेड पर मरीजों की भर्ती हो रही है। यहां पर बाकी 250 ऑक्सीजन वाले बेड पर कोरोना संक्रमित रोगियों की भर्ती भी आज से शुरू हो जाएगी।
