सरकार का उद्देश्य है राज्य के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की देखभाल करना : सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार की सुबह फ्लैट्स मैदान में आयोजित 18 से 44 साल की आयु के वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 18 से 44 साल के युवाओं को निशुल्क वैक्सीनेशन की सुविधा दी जा रही है जबकि 45 साल से अधिक …

नैनीताल, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार की सुबह फ्लैट्स मैदान में आयोजित 18 से 44 साल की आयु के वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 18 से 44 साल के युवाओं को निशुल्क वैक्सीनेशन की सुविधा दी जा रही है जबकि 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

उन्होंने जनता से अपील की सभी लोग वैक्सीन जरूर लगाएं। राज्य सरकार जन स्वास्थ्य, वैक्सीनेशन एवं कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए सजग है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीनेशन पर होने वाला समस्त खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित हो।

इस दिशा में हम निरंतर दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आवश्यक है कि मास्क लगाए। मास्क लगाने में लापरवाही नहीं हो। मास्क इस तरह से लगाया जाए कि नाक पूरी तरह ढकी रहे। साथ ही समय-समय पर साबुन से हाथों को धोते रहे और सामाजिक दूरी का पालन करें। सीएम रावत ने बताया कि दूसरे चरण में 18- 44 साल तक की आयु वर्ग के 50 लाख लोगों को वैक्सीनेशन लिया जाएगा। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इतना ही नहीं जो वयोवृद्ध होंगे उनको भी प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी।

अंत में उन्होंने डीएम धीराज सिंह से कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद अजय भट्ट, विधायक संजीव आर्य एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट भी मौजूद थे।

= ये रहे मौजूद =

आईजी अजय रौतेला, डीएम धीराज सिंह, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, आनन्द बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, गोपाल रावत, जीवनी भट्ट, दीपिका बिनवाल, आरती बिष्ट, विवेक साह, नीरज जोशी, विश्वकेतु वैद्य, राहुल पुजारी, एसीएमओ डॉ. टीके टम्टा, डॉ. केएस धामी, डॉ. शिवांशु खर्कवाल, ईओ अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार