आज का राशिफल | 12 मई, 2021
मेष राशि नौकरी पेशा जातक पैसों की आवक को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। निवेश के लिये समय अच्छा है। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। घर में अनुशासन बनाये रखने का प्रयास करेंगे। एकान्त और शान्ति में समय बिताना आज आपको काफी पसन्द होगा। वृष राशि आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। घर …
मेष राशि
नौकरी पेशा जातक पैसों की आवक को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। निवेश के लिये समय अच्छा है। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। घर में अनुशासन बनाये रखने का प्रयास करेंगे। एकान्त और शान्ति में समय बिताना आज आपको काफी पसन्द होगा।
वृष राशि
आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। घर की सफाई के दौरान कोई पुरानी लेकिन जरूरी वस्तु आपको मिल सकती है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। जो आपके चेहरे पर भी दिखलाई देगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी।
मिथुन राशि
ज्यादा लाभ की अपेक्षा आज आपको नहीं करनी चाहिये। कुछ नकारात्मक प्रकृति के लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अपने ताकत और अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है। नियमों का सख्ती से पालन करें।
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आपका एकछत्र प्रभुत्व हो सकता है। आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी निकटस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी।
सिंह राशि
आपको सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे। घर में लोगों के चहेते बने रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान रहेंगे। आर्थिक योजना बनाने के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। कारोबार में परम्परागत तरीकों का पालन करेंगे।
कन्या राशि
आपके भीतर आंतरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में काफी तीव्रता के साथ काम करेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिये लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।
तुला राशि
दूसरों के दोष दर्शन में समय बर्बाद न करें। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिये। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। मन में कुंठा की भावना न पनपने दें। आपकी योग्यता का सुखद परिणाम प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
परिवार में आपकी प्रेम और सामंजस्य अच्छा रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें। किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है।
धनु राशि
भाई-बहनों के साथ हंसी-मज़ाक का आनन्द उठायेंगे। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। नव विवाहित आज काफी रोमांटिक पल बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आप फोकस बनाये रखें।
मकर राशि
व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बड़ा जोखिम न लें। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। घर और समाज के कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के प्रति आपका मोह बढ़ेगा। घर का वातावरण सुमधुर रहेगा।
कुंभ राशि
किसी प्रिय मित्र से सम्बन्धों में खटास आ सकती है। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना रहेगी। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करना आपके लिये हितकर होगा। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।
मीन राशि
घर के लिये नये सामान खरीद सकते हैं। अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। लोग आपसे जुडने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। सीनियर्स आपकी उन्नति से उत्साहित रहेंगे।
