गाजियाबाद : केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, हो रहे धमाके, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। गाजियाबाद की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है।  बताया जा रहा है कि ये कंपनी कविनगर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में है। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।  फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम रखे हैं, …

गाजियाबाद। गाजियाबाद की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है।  बताया जा रहा है कि ये कंपनी कविनगर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में है।

मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।  फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम रखे हैं, जो धमाके के साथ फट रहे हैं।

आग इतनी भयानक है कि दूर तक धुआं नजर आ रहा है।  दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।  फिलहाल, आग पर काबू पाया नहीं जा सका है।

दमकल विभाग का कहना है कि यहां केमिकल से भरे ड्रम रखे है और उनमें धमाके हो रहे हैं, इस वजह से आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार