पूर्व मंत्री इंदरजीत सिंह ज़ीरा का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मोहाली। पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री इंदरजीत ज़ीरा (63) का आज सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। उनके एक पुत्र कुलबीर सिंह जीरा, जीरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वर्तमान …

 मोहाली। पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री इंदरजीत ज़ीरा (63) का आज सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। उनके एक पुत्र कुलबीर सिंह जीरा, जीरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वर्तमान विधायक हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंदरजीत जीरा के निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इंदरजीत जीरा बेहद अच्छे इंसान थे जिन्होंने समाज के हर वर्ग विशेषकर किसानों और खेत मजदूरों के हितों की आवाज उठाई। उन्होंने राज्य के माझा क्षेत्र के विकास के लिये अपनी उत्कृष्ट भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि इंदरजीत जीरा के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक समवेदना व्यक्त करते हुये ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

संबंधित समाचार