अल्मोड़ा: ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में ना बरतें शिथिलता – डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के बेस स्थित कोविड सेंटर में स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट  के निर्माण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण तय समय सीमा के तहत हो जाना चाहिए। ताकि रोगियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। यह बात जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बेस …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के बेस स्थित कोविड सेंटर में स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट  के निर्माण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण तय समय सीमा के तहत हो जाना चाहिए। ताकि रोगियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके।
यह बात जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बेस स्थित कोविड सेंटर में बन रहे आईसीयू वार्ड के औचक निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंनें कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान यह कार्य उच्च प्राथमिकता से किया जाना है। जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एचएलएल संस्था के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने जरूरी उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की और जो उपकरण अभी आने बांकी हैं। उन्हें तत्काल मंगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पांच सौ एलपीएम के इस प्लांट से काफी हद तक रोगियों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति हो पाएगी। भदौरिया ने अधिकारियों को आईसीयू वार्ड के लिए बन रहे सड़क मार्ग के भी शीघ्र निर्माण के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरजी नौटियाल, डा. सविता हयांकी, पीएमएस बेस डा. एच सी गढ़कोटी, डा. अजय आर्या, एचकेएल के आरके पांडे, राजेश खेतवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, रजनेश जोशी आदि अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार