हल्द्वानी: नशे की लत पूरी करने को बना रहा था लूट की योजना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे की लत पूरी करने के लिए एक युवक रात के अंधेरे में राहगीरों को लूटने की योजना बना रहा था। अपने मंसूबे में कामयाब होने से पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी और चीता पुलिस मंगलवार रात नौ बजे महिला डिग्री कॉलेज के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे की लत पूरी करने के लिए एक युवक रात के अंधेरे में राहगीरों को लूटने की योजना बना रहा था। अपने मंसूबे में कामयाब होने से पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी और चीता पुलिस मंगलवार रात नौ बजे महिला डिग्री कॉलेज के पास गश्त कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को कॉलेज के पीछे एक संदिग्ध युवक के होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी कुसुमखेड़ा निवासी रितेश कुमार उर्फ रिंकू ने बताया कि वह नशे का आदी है। लत पूरी करने के लिए रुपये नहीं थे। इसलिए चाकू की नोंक पर किसी को लूटने के मकसद से घूम रहा था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार