बरेली: संक्रमित परिवारों के बच्चों की देखभाल करेगी चाइल्ड लाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण ने कई परिवारों को संक्रमित कर दिया लेकिन परिवार के बच्चे संक्रमित नहीं हुए। इससे परिजनों को उनके आइसोलेशन की चिंता सता रही है। ऐसे में चाइल्ड लाइन ने एक खास कदम उठाया है। फैसला लिया कि संक्रमित परिवार में यदि कोई बच्चा है जो संक्रमित नहीं है तो उसे …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण ने कई परिवारों को संक्रमित कर दिया लेकिन परिवार के बच्चे संक्रमित नहीं हुए। इससे परिजनों को उनके आइसोलेशन की चिंता सता रही है। ऐसे में चाइल्ड लाइन ने एक खास कदम उठाया है। फैसला लिया कि संक्रमित परिवार में यदि कोई बच्चा है जो संक्रमित नहीं है तो उसे चाइल्ड लाइन अभिभावकों की मर्जी पर अपने साथ रखेगी। उनके संक्रमण मुक्त होने पर बच्चों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

चाइल्ड लाइन की केंद्र समन्वयक आरती ने बताया कि डायरेक्टर अनीस अहमद के नेतृत्व में फैसला लिया गया कि संक्रमण से जूझ रहे परिवारों की मदद की जाए। यदि किसी परिवार में सभी लोग संक्रमित हैं और अपने बच्चे को आईसोलेशन से दूर रखना चाहते हैं तो वह चाइल्ड लाइन की हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। चाइल्ड लाइन की टीम बच्चों को संक्रमित परिवार से तब तक के लिए दूर रखेगी जब तक परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव नहीं हो जाती।

इस बीच बच्चों को अनाथालय में रखकर उनकी पूरी देखभाल की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से जिन बच्चों के मां-बाप की मृत्यु हो गई है। उनके संरक्षण में यदि समस्या है तो चाइल्ड लाइन की टीम उन बच्चों को भी संरक्षण देगी। इस मौके पर टीम के कांउसलर सौरभ, सदस्य रिया, रवि, रजनी, हसन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार