देहरादून: व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री को बेड की जानकारी नहीं दे पाए कोविड केयर सेंटर के प्रभारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बने कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। इस मौके पर सेंटर के प्रभारी से जब उन्होंने बेड संबंधी जानकारी मांगी तो प्रभारी जानकारी नहीं दे पाए, जिससे मंत्री भड़क उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी शिकायत करने …

देहरादून, अमृत विचार। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बने कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। इस मौके पर सेंटर के प्रभारी से जब उन्होंने बेड संबंधी जानकारी मांगी तो प्रभारी जानकारी नहीं दे पाए, जिससे मंत्री भड़क उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी शिकायत करने को कहा।

सेंटर प्रभारी की इस लापरवाही से मंत्री के साथ मौके पर गए विधायक उमेश कुमार काऊ, खजान दास, विनोद चमोली भी नाराज हो गए। उन्‍होंने सेंटर के प्रभारी से पूरी जानकारी उपलब्‍ध कराने को कहा।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केयर सेंटर में 500 बेड पहले ओर 500 बढ़ाने की बात कही जा रही थी, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार हैं। सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि वह मुख्‍यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे।

संबंधित समाचार