हल्द्वानी: ईदगाह में पांच व्यक्ति ही अता कर पाएंगे ईद की नमाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार को ईद के अवसर पर मस्जिद और ईदगाह में केवल पांच लोग ही नमाज अता करेंगे। पिछले वर्ष कोरोना काल की तरह ही इस बार भी आयोजन किया जाएगा। डीजीपी ने अधीनस्थों को कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए अधीनस्थों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार को ईद के अवसर पर मस्जिद और ईदगाह में केवल पांच लोग ही नमाज अता करेंगे। पिछले वर्ष कोरोना काल की तरह ही इस बार भी आयोजन किया जाएगा। डीजीपी ने अधीनस्थों को कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी ने वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए अधीनस्थों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। इस संबंध में दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम की मस्जिदों और ईदगाहों में भीड़ न जुटने संबंधी अपील के प्रचार-प्रसार को कहा।

पुलिस अधिकारियों से स्थानीय उलेमाओं और मौलवियों के साथ वार्ता कर इस संबंध में दिशानिर्देश का पालन कराने को कहा। इस क्रम में नैनीताल जिले में पुलिस ने थानावार अमन कमेटी की बैठक कर सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने की अपील की।

संबंधित समाचार