बरेली: कोरोना के बीच जिला महिला अस्पताल में138 नवजात की गूंजी किलकारी
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की भयावह स्थिति के बीच जिला महिला अस्पताल में अप्रैल में 138 बच्चों ने जन्म लिया है। संक्रमण की दहशत से हर कोई डरा है लेकिन महिला डाक्टरों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। स्वास्थ्य कर्मियों की बेहतर देखभाल से संक्रमण को भी मात दी है। बता दें कि अप्रैल माह …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की भयावह स्थिति के बीच जिला महिला अस्पताल में अप्रैल में 138 बच्चों ने जन्म लिया है। संक्रमण की दहशत से हर कोई डरा है लेकिन महिला डाक्टरों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। स्वास्थ्य कर्मियों की बेहतर देखभाल से संक्रमण को भी मात दी है। बता दें कि अप्रैल माह में जिला महिला अस्पताल में 138 शिशुओं ने जन्म लिया।
अप्रैल में कोरोना का कहर शुरू हुआ जोकि थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण से हो रहीं मौतों से मातम छाया है, लेकिन घरों में आए नवजात खुशियां लेकर आए हैं। जिला महिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी में सिर्फ अप्रैल माह में 350 से अधिक प्रसव हुए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ नवजातों को छोड़ दें तो बाकी सभी स्वस्थ हुए और जच्चा-बच्चा ने कोरोना संक्रमण को मात दी। जिला महिला अस्पताल में अप्रैल में 65 बेटियों सहित कुल 138 बच्चों ने जन्म लिया है।
कोरोना संक्रमण से गर्भवती को खतरा होता है, इसके लिए जिला महिला अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मुस्तैद है। इस कारण परेशानी के बाद भी यहां प्रसव के लिए बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंच रही हैं, जिनका सुरक्षित प्रसव कराया जा रहा है। वहीं, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को स्थिति के अनुसार अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। इस समय वे विटामिन सी, अच्छा व पौष्टिक भोजन करें।
