काशीपुरः बाजपुर रामनगर मार्ग को जोड़ने के लिए आरओबी निर्माण को सीआरएस से मिली अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर में बाजपुर रोड और रामनगर रोड को जोड़ने को तैयार हो रही आरओबी के रेलवे क्रासिंग क्षेत्र में होने वाले निर्माण के लिए कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी की तरफ से अनुमति प्रदान कर दी गई। पिछले साल भर से निर्माण कंपनी द्वारा इस अनुमति का इंतजार किया जा रहा था। अब …

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर में बाजपुर रोड और रामनगर रोड को जोड़ने को तैयार हो रही आरओबी के रेलवे क्रासिंग क्षेत्र में होने वाले निर्माण के लिए कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी की तरफ से अनुमति प्रदान कर दी गई। पिछले साल भर से निर्माण कंपनी द्वारा इस अनुमति का इंतजार किया जा रहा था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आरओबी निर्माण का काम तेजी से किया जाएगा।

बाजपुर से रामनगर रोड पर चल रहे आरओबी निर्माण पर समय-समय पर सवालिया निशान लगते रहें हैं। लुधियाना की दीपक बिल्डर्स ने 137 करोड़ रुपयों की लागत से यह काम शुरू किया था। इसका निर्माण दिसंबर 2019 में पूरा किया जाना था। तय समय से प्रोजेक्ट पूरा न होने पर विवाद बढ़ता दिखा। कभी सर्विस लेन तो कभी आरओबी के परिधि पर विवाद होता रहा है।

तीन डेडलाइन की सीमा पार कर चुके निर्माण कंपनी के लिए अब कोई बहाना नहीं मिलेगा क्योकि सीआरएस का हवाला देकर पिछले छह माह से सुस्त रफ्तार से काम आगे बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को कमीशन आफ रेलवे सेफ्टी महोम्मद लतीफ खान ने इसकी अनुमति जारी की।

सीआरएस की ओर से आरओवी निर्माण के लिए रेलवे क्षेत्र में निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी गई है, उम्मीद है कि अब निर्माण में तेजी आएगी।-गौरव सिंघल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काशीपुर

संबंधित समाचार