रुद्रपुर: विधायक ठुकराल पर फायर झोंकने वाला गिरफ्तार
रुद्रपुर,अमृत विचार। विधायक राजकुमार ठुकराल पर फायर झोंकने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर को पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बरेली जिले से पकड़ा है। बताया जा रहा कि आरोपी हमलावर नेपाल भागने की फिराक में था। बता दें कि थाना गदरपुर क्षेत्र के रामकोट …
रुद्रपुर,अमृत विचार। विधायक राजकुमार ठुकराल पर फायर झोंकने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर को पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बरेली जिले से पकड़ा है। बताया जा रहा कि आरोपी हमलावर नेपाल भागने की फिराक में था।
बता दें कि थाना गदरपुर क्षेत्र के रामकोट नंबर 6 निवासी नरेन्द्र कुमार छाबड़ा ने बताया कि वह 8 मई की देर रात कार से घर जा रहा था। इसी दौरान एलायन्स कॉलोनी के गेट के पास सामने से आ रहे कार सवार ने अपनी कार उसकी कार के आगे आकर रोक दी।
जिससे टकराने की वजह से कार क्षति ग्रस्त हो गई। जिसका विरोध करने पर कार सवार व उसके दो अन्य साथी गली गलौच करने लगे। मामला बढ़ता देख वहॉ लोगो की भीड़ लग गयी। इसी बीच कॉलोनी गेट पर हंगामे को देख घर जा रहे विधायक राजकुमार ठुकराल भी वहाँ रुक गए।
उन्होंने आपस मे उलझे लोगो को हटाकर समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस बीच कार सवार सामिया निवासी तरनदीप सिंह कहलो ने तमंचे से विधायक ठुकराल पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गए।
जिसके बाद शोर शराबा होने पर कॉलोनी के अन्य लोग भी वहा एकत्रित हो गए। जिससे कार सवार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने तरन व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसकी तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो वही कई स्थानों पर छापा भी मारे। आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी तरनदीप को मुखबिर की सूचना पर जिला बरेली के भोजीपुरा के पास ग्राम सैदपुर के चौधरी शाकाहारी भोजनालय से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने हमलावर की निशानदेही पर फायर में इस्तेमाल 315बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है। जो उसने भागते समय सोढ़ी कॉलोनी के पास धान के खेत मे फेंक दिया था। हमलावर को पुलिस ने जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी थी।
