बरेली: 9 संक्रमितों की मौत, 203 कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई है, संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में जिले में 203 कोविड पाजिटिव मरीज मिले हैं जिनको आइसोलेट किया जा रहा है। शाहजहांपुर के रहने वाले रमेशचंद्र की इलाज …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई है, संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में जिले में 203 कोविड पाजिटिव मरीज मिले हैं जिनको आइसोलेट किया जा रहा है।

शाहजहांपुर के रहने वाले रमेशचंद्र की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पेड कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान रेलकर्मी व प्रो. संदीप सक्सेना की मौत हो गई। वहीं, सतीश कुमार अग्रवाल की भी कोरोना के चलते मौत हो गई। राजेश बाबू ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अरुण सिन्हा, चंद्र प्रकाश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव व पीएन आनंद ने भी कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शुक्रवार को जिले 203 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं जिनको आइसोलेट किया जा रहा है। रिपोर्ट में करगैना, किला, सैटेलाइट, पीलीभीत बाईपास, बांसमंडी, सैलानी, प्रभातनगर, एकतानगर, इज्जतनगर, डेलापीर, गांधीपुरम, राजेंद्रनगर, सिविल लाइंस, रामपुर गार्डेन, सुभाषनगर, मिनी बाईपास, कर्मचारीनगर, आलमगिरीगंज आदि जगहों पर संक्रमितों के मिलने की खबर है।

संबंधित समाचार