हल्द्वानी: वनभूलपुरा से रानीखेत जा रही थी स्मैक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा से रानीखेत सप्लाई हो रही स्मैक समेत टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि एक टैक्सी में स्मैक की खेप रानीखेत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा से रानीखेत सप्लाई हो रही स्मैक समेत टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि एक टैक्सी में स्मैक की खेप रानीखेत जा रही है। इस पर पुलिस ने प्रेम टॉकीज के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने एक टैक्सी को रूकने का इशारा किया तो चालक सकपका गया। तलाशी में पुलिस को टैक्सी से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

आरोपी की पहचान शाकिर पुत्र नजाकत निवासी लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा के रूप में हुई। आरोपी ने बनभूलपुरा के एक शख्स से स्मैक खरीदी थी। बेचने वाले को भी वांछित किया गया है। पुलिस ने बताया कि तस्करी के इस नेटवर्क को भेदने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार