देहरादून: शादी में शामिल होने वाले लोगों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी
देहरादून, अमृत विचार। अभी तक शादी में शामिल होने वाले लोगों को कोरोना रिपोर्ट की आवश्यक नहीं थी। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने अब शादी में शामिल होने वाले लोगों के लिए नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश मे उत्तराखंड सरकार ने यह तय किया है 20 लोग शादी में शामिल होगें, उन्हें अपने साथ …
देहरादून, अमृत विचार। अभी तक शादी में शामिल होने वाले लोगों को कोरोना रिपोर्ट की आवश्यक नहीं थी। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने अब शादी में शामिल होने वाले लोगों के लिए नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश मे उत्तराखंड सरकार ने यह तय किया है 20 लोग शादी में शामिल होगें, उन्हें अपने साथ कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।
शादी जैसे समारोह होना वाकई खतरे से खाली नहीं है। इसलिए सरकार दूसरी लहर के आगमन के बाद से ही इन समारोहों पर लगातार गाइडलाइन जारी करने पर लगी हुई है। अब इसी कड़ी में एक नया नियम जुड़ने जा रहा है। सरकार अगर शादी में शामिल होने वाले 20 लोगों को भी कोरोना की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की बात कहती है तो वाकई शादी में जाना वाले लोगों के लिए मुसीबत होगी।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि शादियों की वजह से कोरोना ना फैले इसको लेकर सरकार ने तय किया है कि जो लोग अब शादी में शामिल होंगे उन सभी लोगों को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अपने साथ रखनी होगी। हालांकि अभी गाइडलाइन में सरकार को इसमें संशोधन करना होगा। लेकिन इतना तो तय है कि अगर सरकार गाइडलाइन के तहत इस नियम को लागू करती है तो फिर दूल्हा-दुल्हन कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर ही शादी में शामिल होंगे।
