बरेली: ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर फिर से तैयारी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुई ऑनलाइन कक्षाओं को दोबारा से शुरू करने के आदेश जारी हो चुके हैं। मगर इससे पहले ही शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं के लिए तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है। शिक्षकों से कहा गया है कि वह बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाने के …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुई ऑनलाइन कक्षाओं को दोबारा से शुरू करने के आदेश जारी हो चुके हैं। मगर इससे पहले ही शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं के लिए तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है। शिक्षकों से कहा गया है कि वह बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाने के लिए लेशन प्लान बनाना शुरू कर दें। ताकि 20 मई के बाद ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो तो बच्चों को आसानी से पढ़ाया जा सके।

दरअसल, शनिवार को शासन से आदेश जारी हुआ कि बेसिक शिक्षा को छोड़कर सभी स्कूल-कॉलेज 20 मई के बाद ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर सकते हैं। इसके बाद ही कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई की तैयारी शुरू हो गई। डीआईओएस ने सभी शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में अवगत करा दिया है।

कहा है कि 20 मई के बाद वह ऑनलाइन कक्षाओं में बच्चों को पढ़ा सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर बीएसए ने भी सभी शिक्षकों के लिए कहा है कि वह लेशन प्लान तैयार करके रखें ताकि दोबारा से जब भी ऑनलाइन कक्षाओं के आदेश जारी हो तो उन्हें पढ़ाने में कोई समस्या न हो। उधर, सूत्रों की माने तो इस वर्ष भी बच्चों को केवल ऑनलाइन कक्षाओं से ही पढ़ाया जाएगा।

महाविद्यालयों में भी तैयारी शुरू
शासन के आदेश के बाद विश्वविद्यालय परिसर व महाविद्यालयों के द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। हालांकि इससे पहले भी जब ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश थे तो कई महाविद्यालयों में इसकी व्यवस्था नहीं थी। जिसकी वजह से छात्रों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पायी थी। एक बार फिर से आदेश आने के बाद ऑनलाइन पढ़ाई कराना मुश्किल होगा।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जब 1 मई से 31 मई तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की थीं तो ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के भी निर्देश दिए थे लेकिन उसके बाद कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते शिक्षण संस्थानों को पहले 15 मई और फिर 20 मई तक पूरी तरह से बंद करने के आदेश शासन ने दिए थे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं पर भी रोक लगा दी गई थी।

संबंधित समाचार